पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेसवार्ता...गुरुद्वारा हीदा की मोरी में होगा महान गुरमत समागम

प्रेसवार्ता...गुरुद्वारा हीदा की मोरी में होगा महान गुरमत समागम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिख सभा की ओर से गुरुद्वारा हीदा की मोरी में 19 सितंबर से तीन दिवसीय महान गुरमत समागम का शुभारंभ होगा। समागम में देश के विभिन्न प्रांतों के विश्वस्तरीय व उच्च कोटी के रागी-जत्थे व सिख पंथ के जत्थेदार शामिल होंगे।

समागम संयोजक सरदार ठाकुरसिंह ने रविवार को मीडिया को बताया कि अकाल तख्त साहब, अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी गुरुबचन सिंह के सान्निध्य में समागम का आयोजन होगा। 19 सितंबर को गुरुग्रंथ साहब के अखंड पाठ की समाप्ति के बाद समागम शुरू होगा।
20 सितंबर को सुबह 10 बजे अमृत संचार यानि सिख पंथ की दीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दरबार साहिब अमृतसर से विशेष रूप से पंज प्यारे आएंगे। इन्हीं पंजप्यारों द्वारा अमृतपान करवाया जाएगा।
समागम के पांच सत्रों में गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। समागम के लिए विशेष रूप से एसी पांडाल की व्यवस्था की गई है। इसमें 15 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। 19 व 20 सितंबर को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक और शाम को 6.30 से रात्रि 1 बजे तक कीर्तन होगा। 21 सितंबर को समागम का 6 बजे गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा।

ये होंगे शामिल :
दिल्ली के भाई चिमन जीत सिंह, लुधियाना के भाई जोगेंद्र सिंह, अमृतसर के भाई लखविंदर सिंह, मुंबई के भाई गुरप्रीत सिंह, दिल्ली के भाई सतिंदर-हरविंदर सिंह, पटियाला के भाई गुरप्रीत सिंह, अमृतसर के भाई हरसिमरनजीत सिंह, दिल्ली के भाई मेजर सिंह, दिल्ली के भाई करनैल सिंह, अमृतसर के भाई विरसा सिंह मक्खन।