पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ६ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

६ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शास्त्रीनगर इलाके में 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडित बालिका की मां ने थाने में पड़ोस में रहने वाले अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पीडिता की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी शास्त्रीनगर में रहने वाली पीडिता की मां ने रिपोर्ट दी है कि उसकी छह वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला अनिल चाॅकलेट देने के बहाने खुद के घर पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता जब वापस अपने घर आई तो मां को घटना के बारे में बताया और थाने पर पहुंची आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।