पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्चा लीक करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश के लिए एसओजी की टीम ने यूपी में दबिश दी

पर्चा लीक करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश के लिए एसओजी की टीम ने यूपी में दबिश दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में आरएएस प्री परीक्षा, एलडीसी और पटवारी परीक्षा का पर्चा लीक करने वाला मुख्य आरोपी एसओजी की गिरफ्त से अभी भी दूर है। एसओजी ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार करने के लिए यूपी में उसके ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
एसओजी की टीम ने लखनऊ में आरोपी के रिश्तेदार के घर पर भी उसकी तलाश की। एसओजी के अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले दो दिन से आरोपी की यूपी में एसओजी की टीम तलाश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी रिंकू ने अहमदाबाद की प्रिंटिंग प्रेस से आरएएस प्री परीक्षा का पर्चा वहां पर कार्यरत एक कर्मचारी के मार्फत लेकर लीक कर दिया था। इस संबंध में एसओजी की टीम करीब 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी रिंकू अभी फरार है। रिंकू के साथी आरके सिंह ने तीनों परीक्षाओं के पर्चें लीक करके करीब छह करोड़ रुपए कमाए है।