पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खान विभाग के डायरेक्टर के खिलाफ एसीबी ने अनियमितताओं की जांच शुरू की

खान विभाग के डायरेक्टर के खिलाफ एसीबी ने अनियमितताओं की जांच शुरू की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीबी मुख्‍यालय (फाइल फोटो)।
जयपुर। नागौर की मेड़ता तहसील में एक फर्म को 20 साल तक के लिए माइन्‍स आवंटित किए जाने के मामले में धांधली में विभाग के डायरेक्‍टर की भूमिका पर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है।
उल्‍लेखनीय है कि खनिज विभाग ने नागौर जिले की मेडता तहसील में जिस साझेदारी फर्म को 1993 में खनन के लिए माइन्स को 20 साल के लिए आवंटित पर दिया था, उस फर्म ने विभाग के निदेशक और सचिवालय में तैनात अफसरों से मिलीभगत कर एक अन्य फर्म को अवैध रूप से बेचान कर दिया। इससे सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लग रही है।
एसीबी ने इस संबंध में खान के विभाग के डायरेक्टर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। एसीबी ने इस संबंध में विभाग के निदेशक, खान अभियंता और राज्य सरकार से संबंधित अफसरों सहित 10 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। माइन्स व्हाइट सीमेंट की है। जिसको अवैध रूप से लीज पर दिया गया और फिर रिन्यू करने के बाद दूसरी फर्म को सौंप दिया।