पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ.योगेश का सोनोग्राफी का पंजीकरण करने वालों को कारण बताओ नोटिस

डॉ.योगेश का सोनोग्राफी का पंजीकरण करने वालों को कारण बताओ नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्‍टर योगेश कुमार (फाइल फोटो)
जयपुर। सिंघाना (झूंझुनूं) के इंदु अल्ट्रासाउंड स्केन सेन्टर में निरीक्षण के दौरान पकड़े गए डॉ.योगेश कुमार का पंजीकरण करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मिशन निदेशक ने नरेन्द्र पाल सिंह तत्कालीन उपखंड समुचित प्राधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बुहाना, मोहम्मद अबुबक्र तत्कालीन उपखंड समुचित प्राधिकारी एवं उपखंड अधिकारी खेतड़ी, डॉ.एस.एन.धोलपुरिया जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नंदलाल पूनिया जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) को एक्ट का उल्लंघन किए जाने के बाद भी विधिक कार्यवाही की अनुशंषा नहीं करने के लिए नोटिस दिया है। सभी को 15 दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।