पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण के विरोध में उर्दू शिक्षक व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

एकीकरण के विरोध में उर्दू शिक्षक व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। उर्दू माध्यम के स्कूलों को बंद कर उन्हें सामान्य स्कूलों में मर्ज करने के विरोध में सोमवार को उर्दू शिक्षक व अभिभावक आंदोलन पर उतर आए। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एकीकरण के आदेश वापस लेने की मांग की। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ की ओर से हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उर्दू शिक्षक मौजूद थे।
उन्होंने एकीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आदेश वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उर्दू माध्यम के प्रति साजिश रच रही है।
इसे बंद करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। यही कारण है कि उर्दू के स्कूलों को सामान्य स्कूलों में मर्ज कर दिया गया। कई सालों से विद्यार्थियों को उर्दू की किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा रही। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।