पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद जयपुर पूर्व ब्लॉक को नहीं मिला अपना कार्यालय

शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद जयपुर पूर्व ब्लॉक को नहीं मिला अपना कार्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जयपुर शहर में स्कूलों और शिक्षकों की अधिकता के कारण यहां की प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को दो ब्लॉकों में बांटा हुआ है। जयपुर पश्चिम व जयपुर पूर्व। जयपुर पश्चिम ब्लॉक का कार्यालय तो महारानी कॉलेज के एनबीडी स्कूल में बना हुआ है, लेकिन जयपुर पूर्व ब्लॉक को एक साल बाद भी अपना कार्यालय नसीब नहीं हुआ।

पिछले साल 8 नवंबर को संयुक्त शासन सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को एक आदेश भेजकर पूर्व ब्लॉक के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा था। लेकिन अब तक इसमें कुछ नहीं हुआ। इस ब्लॉक का काम डीईओ कार्यालय से किया जा रहा है। लेकिन रिकॉर्ड रखने, सूचनाएं मंगवाने का काम भगवान भरोसे चलता है।
इस ब्लॉक में 250 से अधिक स्कूल और 1000 से अधिक शिक्षक लगे हैं। इनका रिकॉर्ड तो संधारित करने में परेशानी आ ही रही है। साथ ही 1500 के करीब निजी स्कूल है। आरटीई और फीस निर्धारण के मामले में इन स्कूलों से भी सूचना मंगवाई जाती है। इसमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।