पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजयात्रा : सातवें दिन हजयात्रियों को मिली राहत, राइट टाइम गई फ्लाइट

हजयात्रा : सातवें दिन हजयात्रियों को मिली राहत, राइट टाइम गई फ्लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हज के लिए रवाना होते हजयात्री (फाइल फोटो) ।
जयपुर। हजयात्रा प्रारंभ होने के पहले दिन से ही फ्लाइटों के देरी से उड़ान भरने से परेशान हजयात्रियों को सोमवार को राहत मिली। सातवें दिन पहली बार निर्धारित समय पर फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस दिन सातवीं फ्लाइट रवाना हुई। अब मंगलवार को भी फ्लाइट सही समय पर उड़ान भरेगी।
हजयात्रियों की रवानगी 9 सितंबर से प्रारंभ हुई थी। पहले दिन से ही फ्लाइट लेट हो रही थी। अब तक रवाना हुई 6 में से तीन फ्लाइट तो 24 घंटे से भी अधिक देरी से गईं। सोमवार को सातवीं फ्लाइट में 235 हजयात्री रवाना हुए। इसमें से 142 पुरुष और 93 महिलाएं शामिल थीं। हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि फ्लाइट के सही समय पर रवाना होने से अब सभी का काफी राहत मिली है।