पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजू राठौड़ के साथ भाभो जयपुर में करेंगी गीत संगीत की बात

राजू राठौड़ के साथ भाभो जयपुर में करेंगी गीत-संगीत की बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शहर में जहां बॉलीवुड मूवी प्रमोशन के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं, वहीं राजस्थानी मूवी भी कहीं पीछू नहीं है। अब शहर में 'राजू राठौड़' मूवी के कलाकार अपने अनूठे अंदाज से लुभाएंगे। इसके लिए राजस्थानी मूवी राजू राठौड़ के कलाकार सोमवार को शहर में होंगे और गीत-संगीत की बानगी पेश करेंगे।

मूवी राजस्थानी फिल्‍म अभिनेता अरविंद वाघेला ने बनाई है और वही मूवी के लीड एक्टर भी हैं। उनके साथ टेलीविजन की फेमस कलाकार भाभो भी होंगी। दोनों पति-पत्नी भी हैं और उनकी जोड़ी पहले राजस्थानी मूवी में पसंद की जाती रही है। दोनों सोमवार को जयपुर के विद्याधर नगर में मूवी के प्रमोशन के लिए एक म्यूजिकल प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करेंगे और मूवी की जानकारी देंगे।
उल्‍लेखनीय है कि मूवी के लिए अरविंद रविवार रात ही जयपुर आ गए थे। उन्होंने बिडला ऑडिटोरियम में हुए फैशन शो में भी पार्टिसिपेट किया।