(फोटो: अपकमिंग राजस्थानी मूवी राजू राठौड़ के प्रमोशन के मौके पर अरविंद कुमार वाघेला और तृषा खंडेलवाल।)
जयपुर। 'जब नकली पुलिस सच्चाई का साथ दे सकती है तो फिर असली पुलिस क्यों नहीं? यदि वे अपना काम ईमानदारी से करें तो देश में बदलाव लाए जा सकते हैं। हमारी मूवी का मैसेज भी यही है।'
यह कहना है, नच बलिए फेम और राजस्थानी मूवी के कलाकार अरविंद कुमार वाघेला का। वाघेला सोमवार को जयपुर में अपनी अपकमिंग राजस्थानी मूवी राजू राठौड़ के प्रमोशन के लिए आए थे।
इस मौके पर उन्होंने न केवल म्यूजिक लॉन्च किया, बल्कि संस्कृति सोशल क्लब की लेडीज के साथ डांस कर रंग भी जमाया। उनके साथ मूवी की एक्ट्रेस तृषा खंडेलवाल भी थीं। सभी ने विद्याधर नगर स्थित एक एन्क्लेव में मूवी का म्यूजिक लॉन्च किया और डांस करते हुए जयपुराइट्स को चीयर किया।
अरविंद ने इस मौके पर जयपुराइट्स और क्लब की महिलाओं को मूवी की जानकारी दी और कहा, राजस्थान के लिए हमेशा काम करते रहने के वादे के साथ यह मूवी समर्पित है।
Photo by Vijay Singh.