पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुझसे कोई दबाव डालकर काम नहीं करा सकता : कटारिया मोर व तीतर मारने वालों के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी सर

मुझसे कोई दबाव डालकर काम नहीं करा सकता : कटारिया मोर व तीतर मारने वालों के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी सरकार : कटारिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबचंद कटारिया (फाइल फोटो)।
जयपुर। विधानसभा में डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीतर और मोर मारे जाने की घटनाओं पर सीआईडी सीबी से जांच के साथ सीओ के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग के बाद ग्रामीण विकास मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने गृहमंत्री की ओर से जवाब देते हुए कहा कि उनसे कोई दबाव डालकर काम नहीं करा सकता।
कटारिया ने कहा कि वे मामले की जांच कराएंगे और यह तय मानिए कि दोषी के खिलाफ सरकार चुप नहीं बैठेगी। यह मामला निर्दलीय माणिक चंद सुराना ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के जरिए उठाया था।

जवाब में कटारिया ने सोमवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मोर व तीतर मारने के पूरे प्रकरण की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विषय के सारे तथ्य आने पर कार्रवाई होगी। पूरे प्रकरण की किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेजकर जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद डूंगरगढ़ के सीओ या अन्य किसी के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, शराब ठेका जलाना किसी का अधिकार नहीं है। अकारण आगजनी करने के बाद पुलिस कार्रवाई करना जरूरी हो जाता है।