ज्ञानदेव आहुजा (फाइल फोटो)।
जयपुर। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर की गई शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ की टिप्पणी पर रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने सोमवार को कहा कि लगता है यह पद कुछ इसी तरह का है कि इसमें
मंत्री से कुछ दाएं-बाएं हो ही जाता है।
आहूजा विधानसभा कार्यवाही स्थगित होने के बाद बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर कहा कि शिक्षक हमारे लिए सम्मान का प्रतीक हैं अौर वे शिक्षा को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले हैं। ऐसे में उनका सम्मान बना रहना चाहिए। रही बात शिक्षा मंत्री की तो वे कुछ बोल गए होंगे, लेकिन लगता है यह पद ऐसा ही है, जहां कुछ दाएं-बाएं हो ही जाता है।
उल्लेखनीय है कि
शिक्षक दिवस पर हुए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के पंचायत राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया, शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग एस एस अग्रवाल ने शिक्षकों को जम कर कोसा था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि राजस्थान के शिक्षकों से पढाई कर कोई टॉपर नहीं बन सकता।
इस समारोह में शिक्षकों को चेतावनी के लहजे में यह भ्ज्ञी कहा गया कि शिक्षकों ने परिणाम नहीं सुधारा तो दूर दराज में तबादले जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे। मंत्रियों के इस बयानबाजी पर प्रदेश के शिक्षक लगातार विरोध जता रहे हैं।
आगे देखें : ज्ञानदेव आहुजा का वीडियो।