जयपुर। वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था की और से 25 जनवरी 2015 को आयोजित होने वाली इंटरनेशनल जयपुर मैराथन में इस बार लंदन मैराथन, मुंबई मैराथन व दिल्ली मैराथन की तर्ज़ पर रनर्स चैरिटी के लिए दौडेंग़े।
जयपुर मैराथन के सीईओ और फाउंडर मुकेश मिश्रा ने जानकारी दी, कि रनर अपने कॉज और एनजीओ को फंड रेजिंग में मदद करेंगे। अन्ना हजारे कोर टीम की मेंबर और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट सुनीता गोदारा ने कहा की एनजीओ को फंड रेसिंग की समस्या हमेशा बनी रहती है। इसलिए मैराथन जैसे प्लेटफार्म से जुड़कर निश्चित रूप से मदद मिलेगी।
गोदारा ने मुंबई और दिल्ली मैराथन में हो रही फंड रेजिंग एक्टिविटीज के बारे में बताया और टिप्स दिए। मैराथन रनर और उद्योगपति रवि गोयनका ने कहा, रनर्स को कॉज को सपोर्ट करते हुए दौड़ना और उसके लिए फंड रेज करना एक अलग अहसास होगा।