फोटो: रात में रोशनी से नहाया जयपुर का जलमहल।
जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस से ठीक एक दिन पहले हेरिटेज सिटी जयपुर में 'जयपुर बाय नाइट' के तीसरे संस्करण का आगाज होगा। राजस्थानी संस्कृति और विरासत को केन्द्र में रखते हुए पर्यटन के लिहाज से इस अनूठे कार्यक्रम को कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज(CII) ने तैयार किया है। टूरिज्म से जुड़े एक्सपर्ट की माने तो पिछले दो वर्षों से मिल रहे पर्यटकों के जबरदस्त रूझान की तरह इस वर्ष भी यहां देसी-विदेशी पर्यटकों को मेला लगना लगभग तय है।
सीआईआई के चेयरमैन आनंद सिंघल बताते हैं कि 'जयपुर बाय नाइट' के लिए अब तक गुड़गांव, दिल्ली और राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों से सर्वाधिक इन्क्वॉरी कॉल्स मिली हैं। उन्हें उम्मीद है कि जयपुराइट्स ही नहीं देसी-विदेशी पर्यटक भी इसका उत्साह व जोश के साथ इस लुत्फ उठाएंगे।
‘जयपुर बाय नाईट‘ के बारे में सीआईआई राजस्थान के निदेशक एवं प्रमुख, नितिन गुप्ता बताते हैं कि 'जयपुर बाय नाइट' गर्मियों एवं मानसून सीजन में जयपुर को डेस्टीनेशन के रूप में पर्यटकों को आकर्षित करने का एक अनूठा प्रयास है। हमें पूरा विश्वास है कि यह आयोजन पर्यटकों के बीच राजस्थान की संस्कृति व विरासत की अनूठी छाप छोड़ने में बखूबी कामयाब रहेगा।
क्या है 'जयपुर बाय नाइट' ?
यह सीआईआई, राजस्थान और यंग इंडियन्स (वाई.आई.) द्वारा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (अतुल्य भारत) के सहयोग से आयोजित होने वाला सालाना जलसा है। इसका मुख्य उद्देश्य समर व मानसून पर्यटन को बढ़ावा देना है।
राजकुमारी दीया हैं ब्रांड एंबेसडर, टूरिज्म को मिलता है प्रमोशन
'जयपुर बाय नाइट' की ब्रांड एंबेसडर जयपुर पूर्व राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी को बनाया गया है। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स(RATO), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA) और होटल्स एण्ड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (HRAR) भी इस पहल के भागीदार हैं।
आगे देखें: 'जयपुर बाय नाइट' में कब ? कहां ? और क्या- क्या होगा ?