पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा महाआरती की प्रेक्टिस कल से ५० प्रतिभागियों का चयन अभिव्यक्ति गरबा महाआरती के लिए

गरबा महाआरती की प्रेक्टिस कल से ५० प्रतिभागियों का चयन अभिव्यक्ति गरबा महाआरती के लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: गरबा वर्कशॉप में प्रेक्टिस करतीं प्रतिभागी।
जयपुर। हाथों में दीपक हो या फिर माथे पर चरी के साथ बैलेंसिंग की प्रेक्टिस, महाआरती का हिस्सा बनने के लिए ऐसी ही तैयार शुरू हो चुकी हैं। दैनिक भास्कर द्वारा परिषद भवन में आयोजित अभिव्यक्ति गरबा वर्कशॉप में महाआरती के लिए प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है और अब जल्‍द ही फाइनल प्रेक्टिस शुरू होने जा रही है।
रंग मिलन ग्रुप से अशोक भाई शिकारी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियोंं में से लगभग 50 लोगों को महाआरती के लिए चुना गया है जिसमें गर्ल्स ,मेल और फीमेल कैंडीडेट शामिल हैं। सभी प्रतिभागियो को महाआरती डांस स्टेप के शुरूआती ताल,पॉश्‍चर ,कॉर्डिनेशन ,बीट और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया की महाआरती की प्रैक्टिस के साथ ही अन्य लोगो को जल्द ही 3 ताल हीच की ट्रेनिंग दी जाएगी उसके बाद अंत में सभी प्रतिभागियों को कश्मीरी स्टेप सिखाए जाएंगें।
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के सहयोगी सिंडीकेट बैंक,हैल्थ एंड वैलनेस मॉल (एन इनिशियेटिव बाय जी टी एम ग्रुप) है। 24 व 25 सितम्बर से ग्राउंड प्रैक्टिस व 26 से 29 सितम्बर तक एस.एम.एस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में गरबा खेला जाएगा।
क्या खास रहेगा इस बार की महाआरती में:
महाआरती में प्रतिभागी डांस स्टेप के जरिए अलग-अलग पॉश्‍चर में कई स्वरूपों को दिखाएंगे। इसमें सभी चुने गए प्रतिभागी दीपक के साथ डांस करते हुए डमरू,स्वस्तिक,पंखुड़ी,सूरज और मा दुर्गा जैसे स्वरूप का आकार देते नजर आंएगे । चरी और दीपक के साथ जयपुराइट्स इस महाआरती को और भी खास बनाएंगे ।
2004 से लगातार गरबा की ट्रेनिंग:
गुजरात के रंग मिलन ग्रुप के डांस डायरेक्टर अशोक भाई शिकारी ने बताया कि जयपुर अभिव्यक्ति वर्क शाप के साथ सालों से जुडे हुए हैं। हर साल जयपुराइट्स को गरबा डांस स्टेप की ट्रेनिंग का अनुभव बहुत ही खास रहा है। सभी टीम मेम्बर एक दूसरे के परस्पर सहयोग के साथ सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक लगातार लोगों के ताल से ताल मिलाते हुए बेहतर तरीके से गरबा के प्रदर्शन की ट्रेनिंग देते आ रहे हैं। उन्होने कहा की गुजरात जैसा ही यहां पर लोगो के बीच गरबा का क्रेज देख काफी अच्छा लगता है। गरबा ट्रेनर राजेश ,अनिल,धर्मेश वर्कशॉप के प्रतिभागियों को डांस स्टेप सिखा रहे हैं वहीं सुरेश,गुल्लू व पीयूष ढोलक पर साथ देते नजर आ रहे हैं।
फोटो: मनोज श्रेष्‍ठ
आगे देखें: वर्कशॉप के और अधिक फोटो।