जयपुर। अक्टूबर माह में 16 दिन कार्यदिवस व 15 दिन अवकाश रहेगा। लेकिन शिक्षकों के अवकाशों का सिलसिला सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही प्रारंभ हो जाएगा। अवकाशों के कारण चार दिन तक लगातार शिक्षक स्कूल में अघ्यापन कार्यों से दूर ही रहेंगे।
इस महीने 25 सितंबर को नवरात्र स्थापना, 26 व 27 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन और 28 सितंबर को रविवार के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस प्रकार लगातार चार दिन तक शिक्षकों के मौज रहेगी।
अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) के जयपुर जिला अध्यक्ष देवकरण गुर्जर का कहना है कि अरस्तु का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन सोडाला के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 26 व 27 सितंबर को होगा।
सम्मेलन में शिक्षा में सुधार के लिए नवाचार का प्रयोग करने, एकीकरण की विसंगतियों और समानीकरण से होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान जिलास्तरीय कार्यकारिणी का भी चुनाव होगा।