जयपुर। जलदाय विभाग में कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) के 824 पदों पर भर्ती होने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। फिलहाल विभाग में एईएन का प्रमोशन होने के बाद पिछले दस महीने से जेईएन के पद खाली है तथा एईएन को ही जेईएन का काम करना पड़ रहा है।
इससे पेयजल सप्लाई तथा कनेक्शन संबंधी समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जलदाय विभाग में पिछले छह साल से जेईएन की भर्ती नहीं हो पाई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तथा हर काम के लिए सबडिवीजन कार्यालय में जाना पड़ता है।
राजस्थान कौसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सांखला ने बताया कि पिछले एक साल से जेईएन की भर्ती पेंडिंग थी। सरकार ने जेईएन के 824 पदों पर भर्ती का निर्णय लेकर आम लोगों को राहत दी है।