पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर डिस्कॉम के डायरेक्टर टेक्निकल बने सुनील मेहता

जोधपुर डिस्कॉम के डायरेक्टर टेक्निकल बने सुनील मेहता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। ऊर्जा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर चीफ इंजीनियर सुनील मेहता को जोधपुर डिस्कॉम का डायरेक्टर टेक्निकल बनाया है। सुनील मेहता के डायरेक्टर टेक्निकल पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। मेहता फिलहाल जयपुर डिस्कॉम की मेटेरियल मैनेजमेंट (एमएम) विंग में चीफ इंजीनियर के पद पर लगे हुए है तथा जयपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता भी रह चुके है।

सुनील मेहता को टेक्निकल व मेटेरियल मैनेजमेंट विषय पर महारथ हासिल है तथा वे बड़े पदों पर रहने के बावजूद निर्विवादित रहे है। उनकी स्वच्छ छवि रही है तथा उपभोक्ता सेवाओं के प्रति संवेदनशील होने के कारण एमडी बनाया गया है। चीफ इंजीनियर सुनील मेहता लंबे समय तक जयपुर शहर में एईएन व एक्सईएन के पद पर भी रहे है।
जोधपुर डिस्कॉम के नवनियुक्त डायरेक्टर (टेक्निकल) सुनील मेहता ने बताया कि उपभोक्ता सेवाओं व सिस्टम को बेहतर करना प्राथमिकता है। घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देना , बेहतर गुणवत्ता की बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही उनसे फीडबैक लेने पर भी काम किया जाएगा।