पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सांगानेर तहसील में एक शिकायत की जांच रिपोर्ट पक्ष में भेजने की एवज में तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को एसीबी ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी आरोपी पटवारी महेन्द्र कुमार मीणा से पूछताछ कर रही है।
एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि झालाना निवासी उमेश कुमार जांगिड ने शिकायत की थी झालाना में वह ई-मित्र और कोचिंग क्लासेज चलाता है। इस संबंध में वहां पर रहने वाले दिनेश कुमार गुप्ता ने सांगानेर तहसील में उमेश कुमार ने शिकायत की थी फर्जी तरीके से ई मित्र और कोचिंग क्लासेज चला रहा है। मामले की जांच तहसील में कार्यरत महेन्द्र कुमार मीणा को सौंपी गई थी।
महेन्द्र कुमार ने इसकी जांच भी की थी जांच में सामने आया था कि ईमित्र और कोचिंग क्लासेज फर्जी तरीके से नहीं चल रही है। मीणा को जांच रिपोर्ट तहसीलदार को भेजनी थी। लेकिन पिछले कई दिनों से जांच रिपोर्ट अटका रखी थी। जांच रिपोर्ट भेजने के लिए मीणा ने उमेश से सात हजार रुपए मांगे थे। दोनों के बीच तीन हजार में तय हुआ था। सत्यापन के बाद सोमवार को आरोपी पटवारी महेन्द्र मीणा को तहसील कार्यालय में तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।