पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को गुमराह कर एटीएम से पैसे निकालने वाला इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार

लोगों को गुमराह कर एटीएम से पैसे निकालने वाला इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एटीएम में पैसे निकालने के लिए आने वाले लोगों को गुमराह कर उनके खाते से पैसे गायब करने वाले एक इंजीनियरिंग छात्र को आमेर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी 20 वर्षीय मोहम्मद आसिफ अनवर मेवात, हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने एटीएम से पैसे निकालने की चार वारदातें कबूली हैं। आरोपी गुडगांव में स्थित एक निजी कॉलेज में तृतीय वर्ष बीटेक का छात्र है।
पुलिस को आरोपी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए एटीएम से पैसे निकालने की वारदातें करने लगा। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।