पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह योजना की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों को दिए निर्

भामाशाह योजना की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों को दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मुख्य सचिव महर्षि ने सोमवार को भामाशाह योजना समीक्षा के दौरान सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर 12 बजे शुरू हुई वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव ने कलेक्टरों भामाशाह योजना में क्वालिटी मेंटेंन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि योजना में शिविर प्रभारियों को यह ध्यान रखना होगा कि नामांकन त्रुटी रहित हो। उन्होंने कहा कि इस योजना में लोगों की ओर से पेश किए गए दस्तावेज का सत्यापन भली भांति किया जाए।
आयोजना विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तक राजस्थान के करीब 10 लाख लोगों का भामाशाह योजना में नामांकन किया जा चुका है। योजना के तहत राज्य के करीब 1.5 परिवारों का नामांकन किया जाना है।