पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसलपुर बांध के दो गेटों से हो रही है पानी की निकासी

बीसलपुर बांध के दो गेटों से हो रही है पानी की निकासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बारिश बंद होने के बावजूद सोमवार को भी बीसलपुर बांध व नदियों के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक जारी है। त्रिवेणी का जल स्तर जारी होने के कारण जल संसाधन विभाग ने बांध के दो गेट खोल कर पानी की निकासी जारी है। यह पानी सवाई माधोपुर के ईसरदा बांध व चंबल नदी तक जा रहा है।

जल संसाधन विभाग के एईएन मनीष बंसल ने बताया कि बनास का पानी बांध में आ रहा है, जिससे बांध से पानी का निकालना जरूरी है। त्रिवेणी का जल स्तर शाम को तीन मीटर से घटकर 0.90 मीटर रह गया है। पानी की आवक को देखते हुए अगले एक सप्ताह तक बांध के गेट खुले रखने की संभावना है।