पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडितों को एक दिन का वेतन देंगे जिले के गिरदावर व पटवारी

बाढ़ पीडितों को एक दिन का वेतन देंगे जिले के गिरदावर व पटवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिले के कानूनगो (गिरदावर) व पटवारी अपना एक दिन का वेतन जम्मू- कश्मीर के बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए देंगे। जिले के कानूनगो व पटवार संघ ने सभी कानूनगो व पटवारियों का एक दिवस का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने का निर्णय लिया है। संघ की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

जिले के कानूनगो एवं पटवार संघ ने कलेक्टर कृष्ण कुणाल को पत्र लिखकर सहायता राशि सितम्बर के वेतन से एक दिवस का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही संघ ने अन्य लोगों को भी इस पहल में शामिल होने की अपील की है।