पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१११

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलेस्‍ट्रेशन में राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे।
जयपुर। राजस्‍थान के वैर (भरतपुर), कोटा दक्षिण (कोटा), सूरजगढ़ (झूंझुनू) और नसीराबाद (अजमेर) सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए है। कोटा दक्षिण से छोड़ सभी तीन सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशियों को शिकस्‍त हाथ लगी है। वैर, सूरजगढ़ और नसीराबाद सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की वहीं कोटा दक्षिण से भाजपा के उम्‍मीदवार विजयी रहे। हालांकि, नसीराबाद सीट पर जीत के महज 386 मतों के अंतर के चलते भाजपा की ओर से फिर से गणना की बात उठाई गई है। इसके लिए इस सीट पर चुनाव परिणाम करीब मतगणना पूरी होने के करीब 2 घंटे बाद घोषित किया गया।
उपचुनाव का पहला नतीजा कोटा दक्षिण से मिला जो भाजपा के प्रत्‍याशी संदीप शर्मा के पक्ष में रहा। नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्‍याशी भजनलाल व रामनारायण ने जीत हासिल की। कोटा दक्षिण (कोटा) से भाजपा प्रत्‍याशी संदीप शर्मा ने अपने निकट प्रतिद्वदी कांग्रेस प्रत्‍याशी शिवकांत नंदवाना को 25 हजार 707 मतोंं से शिकस्‍त दी है। उल्‍लेखनीय है कि सांसद बनने के बाद कोटा दक्षिण की यह सीटा आेम बिड़ला ने छोड़ी थी और अब संदीप शर्मा की यह जीत भी ओम बिड़ला की जीत ही बताई जा रही है। संदीप शर्मा की जीत के बाद सांसद ओम बिरला ने इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ता और मतदाताओं को दिया है।
राजस्‍थान विधानसभा क्षेत्रवार परिणाम
ConstituencyRoundCountingElectedPartyVotesRivalPartyVotesMarginStatus
सूरजगढ़22 / 22100.00%Sharwan KumarINC70527DigamberSinghBJP672573270WON
वैर24 / 24100.00%BhajanlalINC77305GangaRamBJP5219725108WON
नसीराबाद22 / 22100.00%RamnarayanINC66648SaritaGenaBJP66262386WON
कोटा दक्षिण18 / 18100.00%SandeepSharmaBJP84233ShivkantINC5852625707WON