फोटो: डॉ. दिगम्बर सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
जयपुर। सूरजगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिगम्बर सिंह को 3 हजार 270 मतों से शिकस्त दी है। मुंख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाने वाले डॉ. दिगम्बर सिंह को यहां कुल 67 हजार 257 मत हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी श्रवण कुमार ने 70 हजार 527 मत हासिल किए। श्रवण कुमार ने डॉ. सिंह से 3 हजार 270 मत अधिक प्राप्त किए।
उल्लेखनीय है कि यूं तो यहां से कुल 9 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन सबकी नजरें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नजदीकी कहे जाने वाले भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिगम्बर सिंह पर ही रहीं। दरअसल, झुंझुनूं जिले की यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। यहां तक कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने नजदीकी नेताओं को इस सीट पर हर हाल में डॉ. दिगम्बर सिंह की जीत पक्की करने को कहा।
गौरतलब है कि झुंझुनूं में पार्टी में डॉ. सिंह के नाम पर तमाम विरोधों के बावजूद मुख्यमंत्री राजे ने उन्हें यह टिकट दिया। सिंह के समर्थकों का कहना है कि सूरजगढ़ सीट से दिगम्बर सिंह की जीत का मतलब है उनकी सीधी पहुंच मुख्यमंत्री राजे तक समझी जा सकती है। बता दें कि सूरजगढ़ सीट पर भाजपा के लिए अब करो या मरो की स्थिति थी। यही वजह है कि पार्टी ने मतदान के समय पूरी ताकत झोंक दी थी।
सूरजगढ़ विधानसभा उप चुनाव फैक्ट फाइल:
| मैदान में प्रत्याशी | 09 |
| कुल मतदाता | 234271 |
| पुरुष मतदाता | 121309 |
| महिला मतदाता | 112962 |
| सर्विस वोटर | 6957 |
| कुल मतदान केंद्र | 261 |
| संवेदनशील | 81 |
|