पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

३३३

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जयपुर मैराथन के पोस्‍टर लॉन्‍च कार्यक्रम में एनआरआई डॉक्‍टर्स।
जयपुर। पिंकसिटी जयपुर में आगामी 25 जनवरी को होने जा रही जयपुर मेराथन में इस बार यूके के 100 से अधिक राजस्थानी डॉक्टर्स भी दौड़ेंगे नजर आएंगे। इन सभी एनआरआई डॉक्‍टर्स ने सोमवार को मैनचेस्‍टर(यूके) में जयपुर मैराथन के पोस्‍टर लॉन्‍च कार्यक्रम में जयपुर में मैराथन में शामिल होने की सहमति भी दे दी है।
जानकारी के अनुसार जयपुर मेराथन के छठे संस्करण का पोस्‍टर मैनचेस्‍टर में राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन यूके की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। मैनचेस्टर के होटल हिलटन में आयोजित इस 'रीयूनियन' कार्यक्रम में 100 से अधिक डॉक्टर्स शामिल हुए और सभी ने जयपुर मैराथन के लिए जयपुर आने की सहमति दी।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के अनुसार भारतीय डॉक्टर्स विदेशों में रहकर भी अपनी जड़ों से गहरे जुड़े हैं और यह जुड़ाव ही उन्हें जयपुर मेराथन में दौड़ने के लिए आकर्षित कर रहा है।
राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन यूके के प्रेसीडेंट डॉक्टर राजीव गुप्ता ने कहा है कि जयपुर मैराथन ने जयपुर को एक स्पोर्ट्स लविंग सिटी के रूप में नई पहचान दी है और इसका हिस्सा बनाना हमारे लिए गर्व की बात है। जयपुर देश का सबसे फिट शहर बने इस स्लोगन को लेकर हम जयपुर मेराथन में शामिल होंगे।
पोस्टर लॉन्च सेरेमनी की शुरुआत में कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे सभी गेस्ट ने एन्जॉय किया। जयपुर मैराथन के इस पोस्टर लॉन्‍च कार्यक्रम में पंडित सुरेश मिश्राए डॉक्टर राजीव गुप्ता के साथ राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन यूके के सचिव डॉक्टर संजीव अरोरा, डॉक्टर भोम राज थानवी, डॉक्टर कल्पना थानवी आदि भी शामिल हुए।
उल्‍लेखनीय है कि जयपुर मैराथन को इस बार फंड रेजिंग फ्लेटफार्म के रूप में एनजीओ के साथ जोड़ा गया है। इसमें 50 से अधिक एनजीओ हिस्‍सा लेंगे।
आगे देखें: मैनचेस्‍टर में पोस्‍टर लॉन्‍च कार्यक्रम की तस्‍वीर।