जयपुर। खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को लाइसेंस देने में राजस्थान अब चौथे नंबर पर आ गया है। जबकि शुरू में पहले नंबर था। इससे अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले नंबर पर महाराष्ट्र, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश तथा राजस्थान चौथे नंबर पर है जबकि नागालैंड, सिक्किम, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, मेघालय, मणिपुर, पुडुचेरी एवं अरुणाचल प्रदेश पंजीकरण व लाइसेंस मे पिछड़े हुए हैं।
कहां कितने लाइसेंस
स्टेट: लाइसेंस: पंजीकरण
महाराष्ट्र: एक लाख 51 हजार 57: 5 लाख 35 हजार 309
तमिलनाडु: 66 हजार 605:3 लाख 46 हजार 571
उत्तरप्रदेश: 29 हजार 142: 2 लाख 28 हजार 328
राजस्थान: 55 हजार 425: 1 लाख 55 हजार 122