मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)।
यह भी पढ़ें:
जयपुर। प्रदेश की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 3 पर कांग्रेस की जीत होने से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जबरदस्त झटका लगा है। इससे साफ हो गया है कि इस उपचुनाव में वसुंधरा राजे की हार हुई है और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की जीत हुई है। कांग्रेस ने सूरजगढ़, वैर, और नसीराबाद की सीटें जीती हैं। भाजपा को केवल एक सीट कोटा दक्षिण पर संतोष करना पड़ा है। भाजपा की ओर से 14 से 22 राउंड की मतगणना फिर से करवाने की बात पर नसीराबाद सीट का परिणाम देरी से घोषित किया गया।
जिस तरह के नतीजे आए हैं, उसे लेकर कांग्रेस खेमे में खासा उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। यहां आतिशबाजी के साथ जश्न का माहौल बन गया है। जीत के जश्न के बीच सचिन पायलट भी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहीं भाजपा मुख्यालय पर चंद कार्यकर्ता ही पहुंचे। कोटा दक्षिण की जीत पर संतोष करने वाली भाजपा के पदाधिकारी भी पार्टी कार्यालय पर नहीं हैं।