जयपुर। जलदाय विभाग के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों की सर्विस बुक को दीमक खा गई। सबडिवीजन कार्यालयों में रिकॉर्ड रखने की सुविधा नहीं होने के कारण ज्यादातर कागजात खुले में पड़े हैं। इससे इस रिकॉर्ड को दीमक चट कर गई। कर्मचारियों ने सर्विस बुक के रिकॉर्ड को नष्ट होने पर नाराजगी जताई।
राजस्थान वॉटर वर्क्स कर्मचारी संघ के चाकसू सबडिवीजन के कर्मचारियों की बैठक रखी गई थी। संघ के पदाधिकारियों की मांग के बाद एईएन ने कर्मचारियों की सर्विस बुक दिखाई।
अधिकांश कर्मचारियों की सर्विस बुक को दीमक चट कर गई। इस पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। संघ के वृत अध्यक्ष नंदराम सैनी ने दीमक के कारण नष्ट हो चुकी सर्विस बुक को सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर दुबारा बनाई जाए। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।