जयपुर। चार सीटों पर हुए उपचुनाव में मैदान में उतरे 23 में से 15 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। यानी 35 फीसदी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। चुनाव हारने वालों में भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ही जमानत बचा सके।
विधानसभा के आम चुनाव में चालीस से ज्यादा प्रत्याशी इन चार सीटों पर मैदान में उतरे थे, लेकिन इन उप चुनावों में केवल 23 उम्मीदवारों ने ही भाग्य आजमाया। सूरजगढ़ में नौ प्रत्याशियों में से सात, कोटा दक्षिण में सात में पांच, नसीराबाद में चार में से दो और वैर विधानसभा सीट पर तीन में से एक प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
नोटा भी अपनाया मतदाताओं ने
चारों सीटों पर पांच हजार से ज्यादा मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा कोटा दक्षिण में 2331, नसीराबाद में 1661, सूरजगढ़ में 1090 और वैर में 1219 मतदाताओं ने किसी भी दल को वोट नहीं दिया। नसीराबाद में भाजपा प्रत्याशी महज 386 मतों से चुनाव हारी हैं।