पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आरसीडीएफ भेजेगा दूध और पाउडर

जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आरसीडीएफ भेजेगा दूध और पाउडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान को ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन (आरसीडीएफ) जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आगे आया है। आरसीडीएफ ने बाढ पीडितों के लिए टेट्रा पैक दूध और पाउडर भजने का केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
इसमें आरसीडीएफ ने शुरूआत में एक हजार मैट्रिक टन पाउडर और 40 हजार लीटर दूध प्रतिदिन भेजने पर सहमति दी है। दूध पैकिंग के लिए जयपुर डेयरी में टेट्रा पैक प्लांट में 24 घंटे काम चल रहा है।
करीब एक लाख लीटर दूध पैक हो चुका है। पाउडर पहले से तैयार है। बाकी दूध की पैकिंग की जा रही है। कुल करीब पांच लाख से अधिक टेट्रा पैक दूध भेजा जाएगा। वर्तमान में आरसीडीएफ में प्रतिदिन करीब 24 लाख लीटर दूध एकत्रित हो रहा है, जबकि सप्लाई की डिमांड 19 लाख लीटर प्रतिदिन है। एक साल में प्रदेश में दूध की बढ़ौतरी करीब पांच लाख लीटर हुई है।
टेट्रा पैक दूध की यह खासियत
टेट्रा पैक दूध के लिए जयपुर डेयरी में अगल से प्लांट लगा हुआ है। इसमें एडवांस मशीनें लगी हुई है, जिन पर दूध को 138 डिग्री पर गर्म किया जाता है। पैकिंग छह लेयर की एल्युमुनियम फोइल में की जाती है ताकि दूध तक हवा और प्रकाश नहीं पहुंच सके।
दूध पैकिंग सील भी एडवांस मशीन के जरिए की जाती है। यह पैकिंग दूध की गुणवत्ता को 120 दिन तक बनाए रखती है। वहीं शहर में सप्लाई होने वाले दूध को 71 डिग्री पर गर्म किया जाता है।

केंद्र सरकार ने एक सप्ताह पहले बाढ़ पीड़ित के लिए टेट्रा पैक दूध और पाउडर की डिमांड मांगी थी। इस पर हमने प्रस्ताव भेज दिया। जैसे ही केंद्र से निर्देश आएंगे दोनों भेज दिए जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। - प्रीतम सिंह, एमडी आरसीडीएफ एवं प्रमुख सचिव, गोपालन विभाग