जयपुर। टोंक रोड स्थित पिंजरापोल गोशाला के पीछे की करीब पांच कॉलोनियों में लोग सीवर जाम से परेशान है। इन कॉलोनियों में 15 दिन से सीवर जाम होने से सीवर का पानी लीकेज हो रहा है। पानी सड़कों पर भग गया है। ऐसे में बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। इस बारे में लोगों निगम सीईओ, जोन आयुक्त और स्वास्थ्य आयुक्त को कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय निवासी राधाकृष्ण ने बताया कि सीवर का पानी क्षेत्र की मोती विहार, गोपाल, गायत्री नगर, श्याम नगर , सेक्टर-1 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भरा हुआ है। यहां पर सीवर के पानी की बदबू के कारण लोगों का रहना मुशिक्ल हो रहा है। कॉलोनियों में कई जगह सीवर के मेन हॉल खुले पड़ हुए है। पानी भरने से रोड खराब हो गया है। सीवर ठीक नहीं होने पर लोगों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।