पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोंक रोड पर ऊबडख़ाबड़ रोड से दुकानदार परेशान

टोंक रोड पर ऊबडख़ाबड़ रोड से दुकानदार परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। टोंक पुलिया और गोपालपुरा पुलिया के बीच बनी ऊबडख़ाबड़ रोड से दुकानदार और लोग परेशान हैं। यहां जेडीए ने सड़क को बीच में से ऊंचा और साइड से नीचा कर दिया है। इससे बारिश में दुकानों में पानी भर जाता है।
पानी की निकासी के लिए नालियों में कचरा भरा हुआ। इसे लेकर दुकानदार परेशान हैं। इस बारे में टोंक व्यापार मंडल ने जेडीए सचिव पवन अरोड़ा को ज्ञापन दिया है। लोगों का आरोप है कि जेडीए की ओर से कुछ महीने पहले सड़क बनाई गई, लेकिन सड़क मापदंडों के हिसाब से नहीं बनी है।
कहीं सड़क नीची तो कहीं ऊंची बना दी है। फुटपाथ और डिवाइडर की रेलिंग टूटी हुई हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। शौचालय नहीं होने से लोग परेशान हैं।