पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सील के बाद भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, नोटिस के बाद भी जोन आयुक्

सील के बाद भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, नोटिस के बाद भी जोन आयुक्त नहीं कर रहा कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम मुख्‍यालय। फाइल फोटो।
जयपुर। नगर निगम के विद्याधर नगर जोन में नियमों को ताक पर रख कर अवैध निर्माण जारी है। क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों में सील के बाद भी निर्माण कार्य जारी हैं। आयुक्त नोटिस के बाद कार्रवाई नहीं कर रहा है।
उधर, यहीं एक आवासीय मकान को व्यवसायिक गतिविधि के लिए किराया पर दे दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने जोन आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधि होने के कारण क्षेत्र में ट्रैफिक अस्त व्यस्त रहता है। इसका खुलासा नगर निगम की जांच रिपोर्ट में भी हो चुका है।
मामला शास्त्री नगर में शिव शक्ति कॉलोनी का है। यहां पर मकान संख्या 1 बी-6 में किराया पर क्लिनिक चल रही है। इस संबंध में जोन आयुक्त 7 अगस्त को मकान मालिक को नोटिस देकर खानापूर्ति कर चुका है। नोटिस में मकान मालिक को 24 घंटे में व्यवसायिक गतिविधि बंद कर निगम को सूचना देनी थी, लेकिन व्यवसायिक गतिविधि अभी भी जारी है।