पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क, पानी नालियों नहीं होने से लोग परेशान

सड़क, पानी नालियों नहीं होने से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। वार्ड 42 में स्थित महावीर कॉलोनी विस्तार में सड़क, पानी नालियां और सीवर लाइन नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोग निगम सीईओ, पार्षद और विधायकों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है।
क्षेत्र में पूजा मैरिज गार्डन के पास व मकान नं. 32 से 82 के बीच गहरे गड्ढे हो रहे हैं। लोग रात्रि के समय मुख्य सड़क पर वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे वाहन चोरी होने की संभावना बनी हुई है।
नालियां नहीं होने से कॉलोनी में पानी भरा रहता है। इससे गंदगी, कीचड़, मच्छर और बदबू से लोग परेशान हैं। नालियां नहीं होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में भरता है।