पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसीराबाद सीट: ४ में से कांग्रेस जीती ३ चुनाव, लेकिन वोट अंतर ५०० से भी कम

नसीराबाद सीट: ४ में से कांग्रेस जीती ३ चुनाव, लेकिन वोट अंतर ५०० से भी कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। नसीराबाद विधानसभा सीट पर पिछले चार चुनाव में कांग्रेस ने तीन बार जीत हासिल की, लेकिन तीनों बार जीत का अंतर पांच सौ से भी कम वोट का रहा। भाजपा सिर्फ एक चुनाव जीत पाई लेकिन जीत का अंतर बहुत बड़ा रहा।
विधानसभा चुनाव में नसीराबाद की सीट एक बार फिर कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस ने 386 वोट से जीत हासिल की।
नसीराबाद के ४ चुनावों की स्थिति
वर्ष 2003: कांग्रेस के दिग्गज गोविंद सिंह गुर्जर के सामने मैदान में उतरे भाजपा के मदन सिंह रावत। गुर्जर को 43611 वोट मिले और रावत को 43158 वोट। जीत का अंतर रहा मात्र 453 वोट।

वर्ष 2008:
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह गुर्जर के राज्यपाल बनाए जाने के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने उनके रिश्तेदार महेंद्र सिंह को मैदान में उतारा। उन्होंने 52815 वोट हासिल किए। भाजपा ने तत्कालीन सरकार में मंत्री सांवर लाल जाट पर दांव खेला लेकिन सांवर लाल 71 वोट से चुनाव हार गए।
वर्ष २०१३:
इस चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र सिंह व सांवर लाल फिर आमने-सामने रहे। भाजपा के सांवर लाल को 84953 वोट मिले। कांग्रेस 56053 वोट ही हासिल कर पाई। भाजपा को 28900 वोटों से एक बड़ी जीत हासिल की।

वर्ष 2014:
सांवर लाल जाट को वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री बनाया गया। फिर लोकसभा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के सामने उतारा गया। पायलट को हार का सामना करना पड़ा। जाट की जीत पर खाली सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर गोविंद सिंह गुर्जर के रिश्तेदार रामनारायण को उतारा। रामनारायण भाजपा की सरिता गैना से महज 386 वोट से जीत पाए।