पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकील हड़ताल से लौटे तो होने लगी जमीनों की रजिस्ट्री

वकील हड़ताल से लौटे तो होने लगी जमीनों की रजिस्ट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कलेक्ट्रेट में वकीलों की हड़ताल स्थगित होने के बाद रेवन्यू केसों की नियमित सुनवाई शुरू हो गई। वहीं जमीनों की रजिस्ट्री ने भी रफ्तार पकड़ ली। कनागत व भारी दिन (मंगलवार) होने के बावजूद मंगलवार को कलेक्ट्रेट के दोनों सबरजिस्ट्रार कार्यालयों में जमीन की रजिस्ट्री, पावर ऑफ अटॉर्नी, हक त्याग सहित अन्य दस्तावेज तैयार करवाने वालों की भीड़ लगी रही।
जेडीए व नगर निगम के सबरजिस्ट्रार दफ्तरों में भी रजिस्ट्री करवाने वालों की भीड़ रही। वहीं वकीलों की सहमति के बाद कलेक्ट्रेट में स्टांप, रेवन्यू टिकट, पाई पेपर विक्रेताओं ने भी अपने काउंटर खोले।

कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का कहना है कि वकीलों ने करीब सवा दो महीने तक हड़ताल की है। ऐसे में रेवेन्यू कोर्ट व सबरजिस्ट्रार कार्यालयों में बहुत केस पेंडिंग हो गए है। अब सामान्य प्रक्रिया में करीब 15 दिन लगेंगे।

रेवन्यू कोर्ट में लौटी रौनक:
वकीलों के हड़ताल से वापस आने पर कलेक्ट्रेट के एडीएम, एसडीएम व तहसीलदारों की रेवन्यू कोर्ट में भी मंगलवार से रौनक लौट आई। वकीलों ने पक्षकारों के केसों की तारीखों की जानकारी ली तथा सुबह से ही वकीलों के चैंबरों में पक्षकारों की आवाजाही लगी रही।