फोटो: थिएटर वर्कशॉप में प्रेक्टिस करते प्रतिभागी।
जयपुर। इंप्रोवाइजेशन हो या करेक्टेराइजेशन, ऑब्जरवेशन हो या इमेजिनेशन एक्ट के जरिए स्टूडेंट को खूद को बेहतर साबित करने का प्रयास करते नजर आए। मौका था मंगलवार को रविन्द्र मंच पर थिएटर वर्कशॉप का। सार्थक थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित थिएटर वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को विभिन्न एक्टीविटीज के जरिए थिएटर की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
ग्रुप के निदेशक साबिर खान ने बताया कि ऑडिशन में सेलेक्ट हुए स्टूडेंट को वर्कशॉप में ट्रेनिंग देने का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप के माध्यम से स्टूडेंट को एक्सरसाइज, वॉइस एक्सरसाइज, मेडिटेशन, नियमित रूप से कराया जा रहे है। इसके साथ ही बॉडी लैग्वेज,ग्रुप डिस्कशन ,स्टेज नालेज,लाइट सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
ऑब्जरवेशन पर फोकस:
साबिर खान ने बताया की सभी स्टूडेंट्स को ऑब्जरवेशन के तहत अपने आस पास के लोगों को ऑब्जर्व करना सिखाया जा रहा है। जिससे स्टूडेंट्स अपने एक्ट में उस ऑब्जरवेशन की सहायता लेते हुए एक्ट में कुछ अलग दिख सके ।
वॉइस एक्सरसाइज:
वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को खास तौर पर वाइस एक्सरसाइज करायी जा रही है जिससे स्टूडेंट्स की वाइस क्लियर हो,ताकी वो डॉयलाग को सही तरीके से उच्चारण कर के। इसके लिए ओम का उच्चारण के अलावा ग्रुप में कई तरह की वाइस एक्सरसाइज करायी जाती है।
फोटो : मनोज श्रेष्ठ