पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनल गेम्स २०१४ शुरू, विशेष बच्चों ने दिखाया कमाल

जनल गेम्स-२०१४ शुरू, विशेष बच्चों ने दिखाया कमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। स्पेशल ओलंपिक भारत के रीजनल गेम्‍स के पहली बार मेजबान बने जयपुर में आयोजित 'नॉर्थ सेंट्रल जोन के रीजनल गेम्स-2014' के दूसरे दिन मंगलवार को भी खिलाडि़यों का उत्‍साह देखने लायक रहा। 12 राज्यों से 14 खेलों के 350 से भी अधिक विशेष खिलाड़ी और उनके साथ आए करीब 50 कोच यहां अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।
उल्‍लेखनीय है कि स्पेशल ओलंपिक भारत (एसओबी) की राजस्थान ईकाई की ओर से आयोजित किए जा रहे इन गेम्‍स का जयपुर में सोमवार को आगाज हुआ था। गेम्स के तहत 16 और 17 सितंबर को खेलों को आयोजन जारी रहेगा। 17 की शाम को पुरस्कार समारोह और क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
कुल 14 खेल प्रतियोगिताएं:
प्रतियोगिता के तहत कुल 14 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें एथलेटिक्स, बोच्चे, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रोलर स्केटिंग, साइक्लिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फ्लोर हॉकी, एल्पाइन स्कीइंग, खो-खो, कबड्डी और सॉफ्ट बॉल शामिल हैं।
कहां से कितने खिलाड़ी हुए शामिल:
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित 12 राज्यों के 350 से भी अधिक विशेष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़यों के साथ ही देशभर के विभिन्न खेलों से जुड़े 50 से अधिक कोच, 50 से अधिक ऑफिसर्स तथा 100 से अधिक वॉलंटियर्स भी शामिल हो रहे हैं। मेजबान राजस्थान के 80 खिलाड़ी और 20 कोचेज गेम्स का हिस्सा बन रहे हैं। बाकी प्रत्येक राज्य से 32 खिलाड़ी और 8 कोच शामिल हो रहे हैं।
पहली बार नि:शुल्क डेंटल ट्रीटमेंट:
खेलों के प्रारंभ से पूर्व गेम्स के स्माइल ईव कार्यक्रम के तहत महाराजा विनायक ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से सभी बच्चों-कोचेज के लिए नि:शुल्क डेंटल कैंप लगाया गया। चेयरमैन डॉ. विनय जेफ, गेम्स के क्लीनिकल एडवाइजर डॉ. पंकज प्रकाश और डॉ. दीपक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में बच्चों के दांतों की जांच से लेकर उपचार तक नि:शुल्क किया गया।
फोटो: स्पेशल ओलंपिक भारत के रीजनल गेम्‍स के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।