फोटो: पीसीपीएनडीटी थाने में फाइलों के गट्ठर।
जयपुर। प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाया गया पीसीपीएनडीटी थाना स्वास्थ्य निदेशालय में एक कमरे में संचालित हो रहा है। जिससे नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। एक ही कमरे में स्टाफ बैठता है तथा वहीं पर सारा रिकॉर्ड रखा जाता है। जिससे विश्वसनीयता पर खतरा बना हुआ है।
खास बात यह है कि कमरे में न तो बैठने की जगह, न स्टाफ , न ही हवालात की सुविधा है। जिसके कारण खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा हालात में सिर्फ एक सिपाही के भरोसे चल रहा है। निरीक्षक पद पर अपराध शाखा के अधिकारी को लगा रखा है। इधर, अधिकारियों का कहना है कि गृह विभाग को लिखा गया है।
यह होना चाहिए था PCPNDT थाने में :
नियमानुसार एक निरीक्षक, एक हैड कांस्टेबल तथा चार सिपाही की जररुत है। सिपाही में एक महिला की आवश्यकता है।
फोटो: सुरेन्द्र स्वामी