जयपुर। तहसीलदार को शिकायत की जांच रिपोर्ट पेश करने की एवज में तीन हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले पटवारी को एसीबी ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
इससे पहले एसीबी ने आरोपी महेन्द्र कुमार मीणा को कोर्ट में पेश किया था। जहां से जेल भेजने के आदेश हुए थे। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद सांगानेर तहसील में हड़कंप मच गया और पटवार कार्यालय से पटवारी गायब हो गए है।
उल्लेखनीय है कि एसीबी ने सोमवार को पटवारी महेन्द्र कुमार मीणा को जांच रिपोर्ट पेश करने की एवज में तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। मीणा ने रिश्वत की राशि झालाना निवासी उमेश जांगिड से ली थी।