जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला की पत्नी उशी खां की तबीयत मंगलवार को काफी नाजुक हो गई है। अस्सी वर्षीय उशी खां एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उशी खां को सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था।
उल्लेखनीय है कि यहां उन्हें थ्री एफ वार्ड में भर्ती किया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। वहीं दूसरी ओर तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर आईसीयू में पहुंचे और उन्हें दी जाने वाली दवाइयों में चेंज किया।