जयपुर। रेलवे स्टेशनों की बुकिंग खिड़कियों पर टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को टिकट की सभी जानकारियां मिल सकेंगी। इसके लिए रेलवे में ड्यूल डिस्प्ले इंफोरमेंशन सिस्टम प्रणाली लागू की जाएगी।
अभी टिकट खिड़कियों पर छोटा डिस्प्ले होता है जिस कारण यात्री आसानी से टिकट की जानकारी नहीं ले पाता है। अब पीपीपी के माध्यम से डीडीआईएस सिस्टम वाले एलईटी टीवी लगाए जाएंगे। ये बड़े होने के साथ उच्च स्तर की गुणवत्ता वाले होंगे। इससे यात्री आसानी ने डिसप्ले में टिकट की जानकारी ले सकेंगे।
यह जानकारी आसानी से देख सकेंगे
यात्री ट्रेनों की स्थिति, ट्रेन की श्रेणी, तारीख, टिकट का प्रकार, यात्री के बारे में जानकारी मिल सकेगी। यात्री डिस्प्ले में देखकर टिकट में गलती को तुरंत सही करा सकेंगे। उपरे के सीपीआरओ तरूण जैन ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर लगाए जा रहे एलईडी टीवी पर पूरी स्क्रीन के 30 प्रतिशत भाग पर टिकट सम्बन्धी जानकारी और 70 प्रतिशत स्क्रीन पर रेलवे के सामाजिक संदेश प्रसारित किए जाएंगे।