जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय (फाइल फोटो) ।
जयपुर। मारपीट के मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में 1500 रुपए की रिश्वत लेते गांधीनगर थाने के कांस्टेबल को एसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी आरोपी कांस्टेबल अशोक कुमार से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी की बैरक की तलाशी ली। लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला।
एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि धोलाई, मानसरोवर निवासी रामलाल व श्यामलाल ने शिकायत की थी गांधीनगर थाने में मारपीट के मामले में उनका गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है और थाने में तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार गिरफ्तार नहीं करने की एवज में दो हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। दोनों के बीच 1500 रुपए में सौदा तय हुआ।
शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार दोपहर को आरोपी कांस्टेबल अशोक कुमार को नगर निगम कार्यालय के पास परिवादी रामलाल व श्यामलाल से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।