प्रतिकात्मक तस्वीर।
जयपुर। मालवीयनगर इलाके में परिवार में आपसी कहासुनी के बाद एक दंपत्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर मंगलवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। मृतक 61 वर्षीय टीकम चंद भाटिया व 59 वर्षीय लाजवंती मालवीयनगर दो सेक्टर की रहने वाली है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि जयपुर से इलाहाबाद जा रही ट्रेन के सामने टीकम चंद और उनकी पत्नी कूद गई। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दोनों की कहासुनी हो गई थी।