पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढ़ाई माह में चेन स्नेचिंग की पांच वारदातें करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

ढ़ाई माह में चेन स्नेचिंग की पांच वारदातें करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।
जयपुर। झोटवाडा इलाके में तीन महीने के भीतर चेन स्नेचिंग की पांच वारदाते करने वाले तीन शातिर बदमाशों को जयपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ढेहर के बालाजी के पास चेन स्नेचिंग की वारदात करने की फिराक में घुम रहे थे। आरोपी सद्दाम, शरीफ और इरफान झोटवाड़ा में रहने वाले है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पांच वारदाते कबूली है।
पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को आरोपियों ने वासुदेवपुरी निवासी नंदनी की चेन तोड़ने का प्रयास किया था। चेन टूटकर नीचे गई थी। लेकिन आरोपी पेंडल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस को मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध ढेहर के बालाजी के पास के घुम रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़कर थाने ले आई।