पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टल में दाखिला के लिए अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं से मांगे आवेदन

हॉस्टल में दाखिला के लिए अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं से मांगे आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने स्वीकृत हॉस्टल में दाखिले के लिए अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक छात्र- छात्रा 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोइनुद्दीन खान ने बताया कि झालाना डूंगरी में गुरू तेग बहादुर नगर रायल्टी मार्ग स्थित प्लाट नं. ए 430 में छात्रों के लिए 50 एवं घाटगेट में गीजगढ़ हाउस मुस्लिम बालिका सीनियर सेकेण्डरी स्कूल परिषद में संचालित छात्रावास में छात्राओं के लिए 50 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर जमा कराए जा सकते हैं।