पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

२२२

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अभिजय भंडारी, शौर्य शर्मा, कुशाग्र गौरांग और अभिजीत।
जयपुर। नासिक में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन स्वीमिंग चैंपियनशिप में जयपुर के गर्ल और बॉयज स्‍टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप 2014 में विद्याश्रम स्कूल के 4 बॉयज स्टूडेंट्स अभिजय भंडारी, शौर्य शर्मा, कुशाग्र गौरांग और अभिजीत ने कोच अमरीश शर्मा के नेतृत्व में 4 स्वर्ण और 11 कांस्य पदक हासिल किए। चैंपियनशिप नासिक के पास अहमद नगर में आयोजित हुई।
उधर, राजधानी के एमजीपीएस स्‍कूल की पलक शर्मा और सेंट जेवियर की इंदरप्रीत सग्गू ने नासिक में संपन्न सीबीएसई वेस्ट जोन स्वीमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। पलक ने 50, 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के साथ 200 व 400 मीटर व्यक्तिगत मैडले में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती, वहीं सग्गू तीन स्वर्ण के साथ कुल छह पदक जीत उपविजेता रहीं।
आगे देखें: जयपुर की दो लड़कियों ने जीत 8 गोल्‍ड मेडल का गणित-