पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

३३३

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधीनस्थ उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में केंद्रीकृत भर्ती योजना-2014 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक एवं पेड अप्रैंटिस के 2341 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यहां जानिए योग्‍याता से लेकर आवेदन और वेतनमान तक की पूरी जानकारी-
उम्र:
1 जुलाई 2014 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
योग्यता:
12वीं पास होना जरूरी है।
वेतनमान:
कनिष्ठसहायक श्रेणी ‘ग’ कैडर के लिए 5,200-20,200 रु एवं ग्रेड पे 2000 रु। पेड अप्रैंटिस पद के लिए 5,200-20,000 रु एवं ग्रेड पे 1900 रु (फिक्स्ड)।
आरक्षण:
उत्तरप्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी को राज्य सरकार की ओर से मान्य आरक्षण मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया :
इलाहाबादहाई कोर्ट की वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाकर आवेदन करें।
अंतिम तिथि :
30 सितंबर 2014 तक ही आवेदन स्वीकार्य होंगे।
आवेदनशुल्क :
750रुपए (बैंक चार्ज अतिरिक्त)। उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपए (बैंक चार्ज अतिरिक्त) ही देना होगा।
विस्तृत जानकारी :
वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर विज्ञापन भर्ती के बारे में निर्देश, आवेदन, परीक्षा अन्य जानकारियां विस्तार से दी गई हैं।
परीक्षा तिथि :
परीक्षा/टेस्टतिथि, समय एवं स्थान की सूचना अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। ये एडमिट कार्ड उक्त वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षा:
परीक्षावस्तुनिष्ठ प्रकार की और ऑफलाइन होगी। इसके बाद हिंदी/अंग्रेजी कंप्यूटर में टाइपिंग का टेस्ट होगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।