पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ऑपरेटर्स ने लगाया आरटीओ भेदभाव का आरोप

ट्रक ऑपरेटर्स ने लगाया आरटीओ भेदभाव का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बजरी ट्रक ऑपरेटर्स ने आरटीओ और परिवहन विभाग पर बजरी के ट्रकों पर की जा रही कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया है। ऑपरेटर्स का आरोप है कि अधिकारी बजरी में चल रही 6 चक्क के ट्रकों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ये ट्रक ओवरलोड चल रहे हैं।
वहीं, 10 चक्कों के ट्रकों पर अंडरलोड होने के बाद भी परेशान किया जा रहा है। इस कारण बजरी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस संबंध में ट्रक ऑपरेटर्स ने परिवहन सचिव राजेश्वर सिंह से भी शिकायत की है।

ट्रक ऑपरेटर सुमेर सिंह ने बताया कि खान विभाग बनास में अवैध बजरी भराई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। बजरी भराई के नाम पर बनास में 5 से 6 हजार रुपए अवैध तरीके से लिए जा रहे हैं। उन्होंने 10 चक्का के ट्रकों में कंपनी बॉडी तक बजरी लाने की मांग की है। उधर, आरटीओ वीपी सिंह का कहना है कि कार्रवाई समानांतर की जा रही है।